फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अक्टूबर तक हैंडओवर कराएं निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार की बैठक में मौजूद प्रभारी जिलाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने जिला पोषण समिति बैठक में निर्देश दिए कि निर्मित हो चुके आंगनबाड़ी केंद्र की कार्रवाई पूरी कर आईसीडीएस विभाग को 31 अक्तूबर तक हैंडओवर कराएं। कायाकल्प/मनरेगा कंवर्जेंस योजनांतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का मरम्मत/नवीनीकरण/उच्चीकरण का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी ने की। बैठक में बताया कि प्रत्येक सप्ताह में सोमवार व बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के निर्देश हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गोदामों को व शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को नैफेड द्वारा आपूर्ति, ड्राई राशन का सत्यापन संबंधित उपजिलाधिकारी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। गोदाम से ड्राई राशन को पांच दिवस में संबंधित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उठान कराने व आंगनबाड़ी केंद्र पर संबंधित स्वयं सहायता समूह प्राप्त कराने के निर्देश दिए गए।
उठान में आ रही समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पंजीकृत लाभार्थियों को कोटे की दुकान से चावल के वितरण के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारियों को टोकन जारी कर ड्राई राशन वितरण कराया जाएगा। सैम श्रेणी के बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर संदर्भित कर उपचारित कराने के निर्देश दिए गए। पोषण पुनर्वास केंद्रों पर भर्ती/उपचार के समय आ रही समस्याओं के निदान के लिए स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 में निर्मित हुए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की कार्रवाई पूरी कर आईसीडीएस विभाग को 31 अक्तूबर तक विभाग को हैंडओवर कराए जाने के निर्देश दिए गए है। केंद्रों पर दस अक्तूबर तक विद्युत संयोजन कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अनिल कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर डॉ. संतोष उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी जीपी शुक्ला, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एसआरएलएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी और अन्य जनपद स्तरीय/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें