फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पांच वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्जुन खिरिया/ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम अर्जुन खिरिया में आंगनबाड़ी केंद्र बनने के पांच वर्ष बाद भी इसका संचालन नहीं हो सका। विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन में केंद्र संचालित होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
अर्जुन खिरिया में पांच वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया था। यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, लेकिन अब तक इसमें कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग व प्रधान ने भवन केंद्र की कर्मचारी को सुपुर्द कर दिया था। लेकिन, इसके संचालित न होने से गंदगी का अंबार लगा है। घास तक की सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

-
आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व प्रधान के कार्यकाल में तैयार हो गया था। कई बार केंद्र को नए भवन में संचालित करने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक नए भवन में शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान, अर्जुन खिरिया
-
उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास बने नए आंगनबाड़ी केंद्र में एक जनप्रतिनिधि का सामान रखा है। साथ ही एक अध्यापक के उपले रखे हैं। ताला भी लगा है। इससे केंद्र संचालित नहीं हो पा रहा है।
- सुषमा खरे, आंगनबाड़ी संचालिका, अर्जुन खिरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें