- नेशनल हाईवे-44 पर कस्बा बिरधा के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर पैदल जा रहे मिस्त्री मनोज निवासी पिपरिया पाली को बुधवार की रात को कस्बा बिरधा के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई जगत ने बताया कि उसका भाई मनोज (40) पेशे से हैमर चलाने व डीजल इंजन सुधारने का काम करता था। वह कस्बा बिरधा में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ निवास करता था। बुधवार की रात को वह पैदल कस्बा बिरधा से गुजरे नेशनल हाईवे-44 पर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो था और उसकी मौत हो गई। बिरधा के लोगों ने फोन करके घटना की जानकारी उन लोगों को दी थी। जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंच गए थे। मृतक दो भाई-दो बहनों में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।