फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच में पाए गए झूठे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच में पाए गए झूठे
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के एक अधिकारी पर आईजीआरएस पोर्टल पर एक महिला के नाम से गंभीर आरोप की शिकायत की गई थी, जो पुलिस की जांच में झूठी पाई गई है। जांच में महिला ने किसी भी तरह की शिकायत करने या पुलिस अधिकारी से मिलने से इंकार किया है।
आईजीआरएस पोर्टल पर कुछ दिनों पहले एक महिला के नाम से एक शिकायत की गई थी, इसमें महिला द्वारा पुलिस के एक अधिकारी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचने पर उसके साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे। यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो इस मामले की जांच शुरू कराई गई। पुलिस के अधिकारियों द्वारा महिला से संपर्क किया गया तो महिला ने इस प्रकार की कोई भी शिकायत करने और किसी भी पुलिस अधिकारी से मिलने से ही इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने के लिए शिकायत किस स्रोत से की गई है और इसके पीछे कौन है और क्या मकसद है, इसकी जांच में जुट गई है। जल्द ही इससे पर्दा उठने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच कराई गई थी, शिकायत में जिस महिला का नाम दिया गया है, वह न तो दफ्तर पहुंची है और न ही कोई शिकायत की है। शिकायत कहां और किस माध्यम से की गई है, इसकी जांच कराई जा रही है। यह फेक शिकायत है, जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें