फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कृषि विभाग की टीम ने की खाद-बीज की 37 दुकानों की जांच

विज्ञापन
खाद, बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी।  स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया। कुल 37 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान बीज के 17, उर्वरक के दो और कीटनाशक का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अनियमितता पाए जाने पर कई दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए। एक विक्रेता का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण में महाकाल ट्रेडर्स मड़ावरा को रेट बोर्ड व स्टॉक अंकित न होने पर नोटिस मिला। अणिमा ट्रेडर्स मड़ावरा, खजुरिया ट्रेडर्स महरौनी, आरके ट्रेडर्स महरौनी और फसल सुरक्षा केंद्र जाखलौन स्टेशन रोड कैथोरा को दुकान बंद कर भागने पर नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी और अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार भी निरीक्षण में शामिल रहे। जनपद में उर्वरक, बीज और कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें