सिद्धन रोड के पीछे अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी मशीन से किया जा रहा ध्वस्तीकरण। स्रोत:संवाद
ललितपुर। शहर के आईटीआई कॉलेज के पीछे की ओर अवैध प्लाटिंग करने के मामले में नियत प्राधिकरण ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। नियत प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से तैयार किए गए पिलर, बीम आदि को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिए।
नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धन रोड पर आईटीआई के पीछे बगैर विन्यास मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इस पर नियत प्राधिकारी द्वारा अवैध प्लाटिंग कराने वालों में वाटर वर्क्स के पास बाजार निवासी नरेंद्र कड़ंकी, शांतिबाई, आलोक कुमार चौबे, अनुराग चौबे, आशुतोष चौबे, अमित, बृजेंद्र सिंह, लखनलाल सविता, सुमित कुमार, शिवप्रसाद, राजाराम को नोटिस जारी किए गए। इस मामले में उक्त लोगों ने समय मांगा, लेकिन कार्यालय में न ही उपस्थित हुए और न ही कोई शमन मानचित्र स्वीकृत स्वीकृत के लिए प्रस्तुत किया गया। इस पर मंगलवार को नियत प्राधिकरण द्वारा सिद्धन रोड, आईटीआई कॉलेज के पीछे बगैर विन्यास मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से प्लाटिंग करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।