फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते प्रजापति समाज के सदस्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नए कृषि कानून के विरोध में किसानों और भीम आर्मी ने दो अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे स्थित कैलगुवां चौराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं, दिल्ली के आंदोलन में शामिल होने के लिए कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओें ने रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि किसान विरोधी कानून वापस लिया जाए।
विज्ञापन

नए कृषि कानून का विरोध बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के अलावा स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के कैलगुवां चौराहे पर प्रदर्शन कर नए कानून के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस ने चौराहे को छावनी में बदल दिया था। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद दिन में करीब तीन बजे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होने लगे। इसे देखकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और केंद्र सरकार द्वारा बनाए कानून को किसान विरोधी बताया और केंद्र सरकार से किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग की है।
ट्रेन में बैठने से रोका, पुलिस ने किसानों को दिल्ली की जगह टैक्सी से बैठाकर घर लौटा दिया
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस कानून से किसानों को नुकसान होगा और उनकी माली हालत खराब हो जाएगी। इसलिए ऐसा कानून बनाया जाए, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दरों में उपज की खरीद करने वालों को सात वर्ष से अधिक सजा का प्रावधान किया जाए। पुलिस ने किसानों को ट्रेन में बैठने से रोक दिया और उन्हें दिल्ली जाने की जगह टैक्सी में बैठाकर घर लौटा दिया। प्रदर्शनों के दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कुंवर लाल गौतम, मंडल अध्यक्ष मोतीलाल गौतम, महेंद्र चौधरी, राहुल गौतम, विजयराम आजाद, तुलसीराज, विष्णु गौतम व भाकियू के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, महासचिव शब्बीर खां, पहाड़ सिंह, नगर अध्यक्ष राजपाल सिंह, मलखान सिंह, रामकुमार मुखिया, धीरज कुशवाहा, धनीराम यादव, नंद किशोर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
किसान ट्रेन में बैठने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहां पर जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची और किसानों को वापस लौटा दिया। संदीप सेंगर
पुलिस चौकी इंचार्ज नईबस्ती
------ अकिसान दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन इसकी निंदा करता है। रंजीत यादव
जिलाध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन
--------
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश किसान विरोधी कानून को लेकर आंशिक धरना- प्रदर्शन किया ग्या है। राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले के बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। कुंवरलाल गौतम
जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी

हाइवे पर बैठ कर प्रदर्शन करते भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी- फोटो : LALITPUR

ाइवे पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें