फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चौकी गांव में मेघालय पुलिस ने आकाश को पकड़ने के बाद एक घंटे खोजा था सोनम को

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोप में मेघालय पुलिस ने जब आकाश लोधी को उसके गांव चौकी से पकड़ा था तो साेनम की भी खोजबीन की थी। परिजन से एक घंटे तक पूछते रहे कि सोनम कहां है। मकान का चप्पा-चप्पा तलाशने के साथ भूसे में भी खोजबीन की थी।
विज्ञापन

आठ मई की रात करीब 11 बजे मेघालय पुलिस पूरे लाव लश्कर के साथ कोतवाली महरौनी के ग्राम चौकी गई थी। यहां राजा रघुवंशी हत्याकांड का आरोपी आकाश लोधी कमरे में सोते हुए मिला था। मेघालय पुलिस ने आकाश से पूछा कि सोनम रघुवंशी कहां है, उसे कहां छिपाया है। आकाश ने सोनम के बारे में कोई जानकारी होने से मना कर दिया था। तब परिजनों से सोनम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने भी इन्कार कर दिया था। आकाश और उसके परिजन के इन्कार करने के बाद भी मेघालय और जनपद की पुलिस ने मकान का चप्पा-चप्पा छाना।
यहां तक कि मकान के टपरे में रखे भूसे के ढेर के अंदर तक सोनम को तलाशा था। पुलिस की यह कार्रवाई करीब एक घंटे तक चलती रही। जब पुलिस को यकीन हुआ कि सोनम यहां नहीं है तब वह आकाश और उसके तीन परिजन को अपने साथ ले गई थी। कोतवाली महरौनी में सभी से पूछताछ की गई थी। सूत्रों के अनुसार यहां भी मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद पकड़े गए तीनों परिजन को छोड़ दिया था और आकाश को अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन

-
दादी ने कहा... लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो
आकाश लोधी के पकड़े जाने के बाद दादी भरत रानी ने कहा कि गलत चीज नहीं देखी जाती। चाहे लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो। लेकिन, उसका बच्चा गलत नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है। गांव के लोगों ने भी आकाश को शांत स्वभाव का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें