फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिवक्ता उत्साह से मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस, तैयारियों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन इस बार स्वतंत्रता दिवस का समारोह उत्साह के साथ मनाएगा। इसके लिए बुधवार को जिला बार भवन में अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने तैयारियाें पर मंथन किया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री लखनलाल यादव ने आगामी पंद्रह अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिवक्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन की ओर से विशेष उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं बार भवन में आयोजित कार्यक्रम वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं के बीच आत्मीय संवाद, सम्मान और पारस्परिक सौहार्द का साक्षी बना। इसके साथ ही 84 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता जीवनधरलाल जैन का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। विधिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय स्मृतियों और उनके 61 वर्षों के अनुभव को याद करते हुए अधिवक्ताओं ने उन्हें ललितपुर बार की गौरवशाली विधिक परंपरा का जीवंत प्रतीक और कचहरी का कानून स्तंभ बताया। वहीं अधिवक्ता जीवनधरलाल जैन ने अपनी 61 वर्षों की लंबी कानूनी यात्रा को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। जबकि अधिवक्ताओं ने उनके अनुभव, अनुशासन और विधि के प्रति समर्पण को अधिवक्ता समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देवलिया, महामंत्री लखनलाल यादव एवं कोषाध्यक्ष अर्चना परमार, संतोष गोयल, प्रकाशचंद्र जैन, ओमप्रकाश घोष, श्रीप्रकाश चौबे, शरदकांत चौबे, संजीव दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें