फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला सम्मेलन की तैयारियों को भाकिसं ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय किसान संघ की बैठक सिद्ध आश्रम राखपंचमपुर में आयोजित की गई, जिसमें तीस सितंबर को दिल्ली में महिला सम्मेलन में जिले के सभी विकास खंडों से अधिक-से-अधिक महिलाओं को सम्मेलन में पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में तीस सितंबर को आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में जनपद के प्रत्येक विकास खंड से अधिक-से-अधिक महिलाओं को पहुंचाना है। इसके साथ ही नौ सितंबर को जिले के सभी विकास खंडों में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन एवं जय जिला सम्मेलन करने पर मंथन किया गया। बैठक में बताया कि सभी समितियों की बैठक नियमित रूप से हो। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला ने कहा कि एथनाल से किसानों की आय में वृद्धि हुई है और पर्यावरण में भी सुधार हुआ है, जो किसान हितैषी है। जब भी किसानों को बाजार में अच्छा मूल्य मिलने की संभावना बनती है, तो देश में बैठे किसान विरोधी तत्व महंगाई के नाम पर हंगामा करने लगते हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में चल रहे एफपीओ किसानों के लिए हैं और वही किसानों का शोषण कर रहे हैं, जिन्हे व्यापारी चला रहे हैं। बैठक में यह भी आरोप लगाया कि अभी खरीफ के बीज में भारी घोटाला हुआ है, जिसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रांत एवं जिला प्रभारी शिवराज सिंह निरंजन कहा कि किसान जहर मुक्त गौ आधारित जैविक खेती कर रोगमुक्त जीवन और स्वालंबन परिवार बनें। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसान के क्षेत्र संगठन मंत्री प्रवास होना है, जिसमें संगठन के जिन लोगों ने 5-5 गांव गोद लिए हैं उनसे चर्चा करेंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ता उन गांवों में अभी प्रवास करें और किसानों से संपर्क करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष बने महेंद्र, मंत्री वीरेंद्र
भारतीय किसान संघ की बैठक में ललितपुर नगर अध्यक्ष महेंद्र गौतम और मंत्री बीरेंद्र जैन को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में रामपाल सिंह, हरपाल प्रजापति, वीरन यादव, कृष्ण कांत कांकर,सुखनंदन लोधी, राम किशोर कौशिक, कृपाल सिंह लोधी, हरिओम राजपूत, करनसिंह, कृपाल सिंह बुंदेला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें