फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया भारत को गढ़ने में युवा वकीलों की भूमिका अहम

विज्ञापन
जिला बार भवन में अधिवक्ता दिवस मनाते वकील - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। अधिवक्ता संवाद की ओर से जिला बार भवन में शुक्रवार को अधिवक्ता दिवस (एडवोकेट डे) मनाया गया, जिसमें अधिवक्ता आशीष साहू ने अधिवक्ता संवाद के पुस्तकालय के लिए किताबें भेंट कीं, जिससे अधिवक्ता अपना ज्ञान बढ़ा सकें। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर भारत भर में अधिवक्ता दिवस होता है। राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति के साथ संविधान समिति के अध्यक्ष भी थे। इन सबके पहले वह वक़ील रहे हैं। पूर्व शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल यादव ने बताया कि वकालत विश्व भर में अत्यंत सम्मानीय और गरिमामय पेशा है।
विज्ञापन

भारत में भी वकालत गरिमामय और सत्कार के पेशे के तौर पर हर दौर में बना रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में वकीलों से अधिक योगदान किसी और पेशे का नहीं रहा। स्वतंत्रता संग्राम में वकीलों ने जमकर लोहा लिया है। अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भारत की सारी न्याय व्यवस्था अधिवक्ता के काम पर टिकी हुई है। अधिवक्ता न्यायालय के अधिकारी हैं, इसलिए अधिवक्ताओं को क्षमता वर्धन के लिए अधिक से अधिक किताबों का निरंतर अध्ययन करते रहना चाहिए। हमारा पुस्तकालय युवा अधिवक्ताओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान अधिवक्ता अंकित जैन बंटी, रतिराम कुशवाहा, गौरव चौबे, शेर सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, बलवीर यादव, रविंद्र घोष, प्रसन्न कौशिक, अमन सुरजिया, रवि झा, अवनीश उपाध्याय, सत्यम पस्तोर आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें