फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एडीजी जोन ने पोलिंग बूथों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार बूथों पर पहुंचे। उन्होंने मतदान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस कर्मियों के साथ मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री के जवान भी जिम्मेदारी संभाले हुए थे। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी लगातार भ्रमण पर रहे। छोटी से छोटी सूचना पर अधिकारी मौके की स्थिति का जायजा लेते रहे। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार भी मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने दोपहर में जनपद पहुंचे। उन्होंने तालबेहट क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय कड़ेसरा कलां और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पिंक पोलिंग बूथ का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त झांसी बिमल कुमार दुबे और डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी भी नगर संसाधन केंद्र स्थित कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को देखा और सुरक्षा कर्मियों को शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी मोहम्मद मुश्ताक, सीडीओ केके पांडेय आदि अलग-अलग मतदान केंद्राें पर सुरक्षा व्यवस्था परखते रहे।
विज्ञापन


थाना की पुलिस रही भ्रमणशील:
जिले के सभी थानों के प्रभारी अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे और शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कराने में जुटे रहे।

एमपी बॉर्डर पर पुलिस ने की चेकिंग: जिले की सीमा तीन ओर से मध्यप्रदेश से लगने के कारण बॉर्डर पर 28 अंतरराज्यीय बैरियर बनाए गए थे। इन बैरियरों पर पुलिस बल तैनात थे। पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता रहा। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन व लोगों की तलाशी ली गई। जिले के अंदर बनाए गए तीन जनपद स्तरीय बैरियरों पर भी पुलिस चेकिंग करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें