फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श ग्राम पवा में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
फोटो क्रमांक - 2,3 कैप्सन- सड़क पर बहता नाली का गंदा पानी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
पवा/कड़ेसरा कलां। पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के गोद लिए आदर्श ग्राम पवा में संचारी रोग अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है। गांव में जगह जगह नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव की साफ सफाई की ओेर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

विकास खंड तालबेहट के ग्राम पवा में इस समय सफाई कर्मचारी की लचरता एवं जिम्मेदारों के उदासीन रवैये के चलते गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। एक मात्र सफाईकर्मी नियुक्ति होने एवं उसके भी नियमित न आने के कारण नालियों में कूड़ा कचरा भरा हुआ है। जिससे नालियों से जल निकासी नहीं हो पा रही है, और नालियों का पानी लोगों के घरों के सामने सड़क पर भरा हुआ है। वहीं जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। बदबू के कारण लोग बाहर नहीं बैठ पा रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार इस समस्या के बारे में अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारी को भी अवगत कराया लेकिन किसी ने इस समस्या पर ध्यान तक देना उचित नहीं समझा। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
-----
सरकार द्वारा चलाया जा रहा है संचारी रोग नियंत्रण अभियान गांव में फैली गंदगी के कारण दम तोड़ता नजर आ रहा है। मच्छरों के प्रकोप के चलते गांव के लोग परेशान है। भगवान दास कुशवाहा
विज्ञापन

------
लगभग दस दिन से गांव की साफ सफाई न होने से गांव में जगह जगह गंदगी फैली है। जिसके कारण ग्रामीणों में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भय उत्पन्न हो गया है। विजय सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें