फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीमेंट की बोरियां खराब होने के मामले में अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्माणाधीन भौंरट बांध परियोजना में जरूरत से ज्यादा सीमेंट डंप कराकर सरकारी धन का किया था दुरुपयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में निर्माणाधीन चल रही भाैंरट बांध परियोजना में आवश्यकता से अधिक सीमेंट मंगवाने और उक्त सीमेंट की बोरियों के गोदाम में खराब करने की जांच वर्षों से चल रही है। अब जांच के क्रम में शासन के निर्देश पर सिंचाई खंड द्वितीय ने अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तहसील महरौनी क्षेत्र में जामनी नदी पर भौंरट बांध परियोजना वर्ष 2014-15 में शुरू की गई थी। इसके लिए 1600 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित किया जाना शुरू किया गया था। शुरूआत में इस बांध की लागत 612 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। लेकिन परियोजना में देरी होने के चलते इसकी लागत बढ़ती गई। वर्तमान में इस परियोजना का कार्य करीब 90 फीसदी तक हो चुका है। शेष कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। निर्माणाधीन बांध परियोजना में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया था। जिसमें तत्कालीन अवर अभियंता राजेश कुमार पर आवश्यकता से अधिक सीमेंट मंगवाकर उसे स्टोर में रखवाया था जोकि स्टोर में ही खराब हो गया था और पत्थर बन गया था। शासन ने इस मामले की जांच कराई थी। जिसमें तत्कालीन अवर अभियंता को सीमेंट की एक्सपायरी तारीख और कार्य की जानकारी होना पाया गया। बावजूद इसके आवश्यकता से अधिक सीमेंट का स्टॉक जमा करवाया गया था। समय पर इन सीमेंट की बोरियों का उपयोग न होने से यह खराब हो गई थी। जांच में अवर अभियंता की लापरवाही मिलने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि शासन के पत्र के क्रम में जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों सहित शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें