ललितपुर। आत्महत्या को उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कारवाई कर न्यायालय में पेश किया। ट्रेन से टकर युवक के आत्महत्या करने पर 26 अक्तूबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 25 वर्षीय संस्कार राठौर ने ट्रेन से राजकुमार राठौर ने 26 अक्तूबर को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता राजकुमार राठौर ने राजपाल कुशवाहा, दीपक कुशवाहा सहित अन्य लोगों पर संस्कार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और इससे आहत होकर संस्कार के द्वारा आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाया था। कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने एक नवंबर को इस मामले में राजपाल और दीपक कुशवाहा निवासी मसौरा वैरियर को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया था। इस मामले में खुमान कुशवाहा निवासी मोहल्ला नेहरू नगर वांछित चल रहा था। 17 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी नईबस्ती प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने वांछित खुमान कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर दिया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या को उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।