फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 जुलाई को किशोरी को खाली पड़े मकान में ले जाकर किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/तालबेहट। मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली तालबेहट के एक गांव में 11 जुलाई की सुबह 15 वर्षीय मूक बधिर किशोरी घर पर अकेली थी। परिजन खेत पर गए थे। परिजन घर पहुंचे तो किशोरी नहीं मिली। दोपहर करीब 3 बजे परिजनों ने गांव में एक खाली पड़े मकान में बेटी को पड़ा देखा। पांस खड़ा गांव का युवक परिजनों को देख भाग निकला था। किशोरी ने इशारों में बताया था कि गांव का युवक उसे यहां लाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सीओ तालबेहट आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें