फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक बछड़े से टकराई, हादसे में तीन लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बछड़ा हुआ घायल, पशु चिकित्सक ने किया उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा-रनगांव। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पिसनारी और गोरा कला के बीच बाइक बछड़े से टकरा गई जिसमें बाइक सवार लोग घायल हो गए साथ में बछड़ा भी घायल हो गया घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पशु चिकित्सक को घटना की सूचना दी। घायल को सीएचसी मड़ावरा में भर्ती कराया गया
सौंरई गांव निवासी जयचंद्र (35) और अजय (28) अपने रिश्तेदार राजेश( 22) निवासी महर्रा कोतवाली ललितपुर के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे पिसनारी निवासी एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। पिसनारी और गोरा कलां गांव के बीच उनकी बाइक सड़क पर घूम रहे बछड़े से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बछड़ा भी इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी। मौक पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को मड़ावरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। राजेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने घायल बछड़े का उपचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें