फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एमपी में हुए हादसे ग्राम प्रधान के नाती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनगांव/ललितपुर। तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार गांव में उस समय कोहराम मच गया जब ग्राम प्रधान के 15 वर्षीय नाती आभास राजा की मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा सोमवार को ककरवाहा-राशनखेरा मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

मृतक के पिता रज्जन राजा उर्फ रघुराज सिंह ने बताया कि आभास राजा अपनी दादी, ग्राम गिरार की प्रधान प्यारी राजा के साथ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्राम उमरी में रिश्तेदारी में गया था। सोमवार को वह अपनी दादी और छोटे चाचा के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
इसी दौरान जैसे ही उनकी बाइक ककरवाहा-राशनखेरा मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आभास गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी दादी प्यारी राजा को भी चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों और राहगीरों ने घायल आभास को तत्काल टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आभास राजा महरौनी स्थित एक विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें