फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत जखौरा-राजघाट मार्ग पर ग्राम खिरिया के पास एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लागौन निवासी देवेंद्र (25) पुत्र हरभजन राजपूत शनिवार की देर शाम बाइक से मायके गई अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल ग्राम पूनागढ़ सिरसी जा रहा था। वह जखौरा-राजघाट मार्ग में ग्राम खिरिया के पास ही पहुंचा था कि उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे एक नाले में गिर गई और युवक भी नाले में गिर गया। इसी दौरान उसका सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम खिरिया के ग्रामीण सुबह जब वहां से निकले तो नाले में पड़े युवक देवेंद्र और उसकी बाइक को देखा, ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और घटना की जानकारी पास के गांव लागौन में मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस युवक की मौत के मामले में पड़ताल कर रही है कि किसी वाहन के टकराने से युवक की मौत हुई है या फिर खुद ही उसके गिरने से मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें