फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत देखने गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने बीमारी से मौत की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली सदर के ग्राम मसौराकलां निवासी 35 वर्षीय लालचंद पुत्र जसरथ की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण बीमारी बताया है। वहीं, पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक युवक की मौत का कारण हैंगिग है।
मृतक के भाई संजू कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई लालचंद्र प्रतिदिन की भांति सोमवार की शाम अपने खेत पर फसल रखवाली के लिए गया था। रात को जब मां बिनो खाना लेकर खेत पर पहुंची तो यहां बने टपरे के अंदर लालचंद अचेतावस्था में पड़ा था। आननफानन परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-दो बहन में छोटा था। उसकी तीन पुत्री व एक पुत्र है। पूर्व में दो बार सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गया था। तभी से वह बीमार रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दो दिन पहले लकड़ी काटते समय गले में भी चोट लग गई थी। परिजनों ने बीमारी के चलते मौत होने की आशंका जताई। वहीं, गांव में युवक के रस्सी के फंदे पर लटककर जान देने की बात कही जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें