फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मजदूरी कर घर लौट रहा युवक ट्रेन से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अहमदाबाद से अमेठी के सिकोहपुर जाते समय जाखलौन क्षेत्र में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अहमदाबाद से मजदूरी कर घर लौट रहे जनपद अमेठी के सिकोहपुर निवासी वंशराज (22) पुत्र राजबहादुर बृहस्पतिवार की शाम को चलती ट्रेन से थाना जाखलौन क्षेत्र में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के साथी राजकुमार ने बताया कि वह लोग गुजरात के अहमदाबाद से मजदूरी कर ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहे थे। ट्रेन जैसे ही ललितपुर के जाखलौन क्षेत्र में पहुंची, बोगी के गेट पर मौजूद वंशराज अनियंत्रित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया। यह देखकर वह लोग घबरा गए और उन्हाेंने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। करीब 4-5 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुकी। जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे तो यहां पटरी के किनारे वंशराज पड़ा था और उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी आ गए थे। मृतक छह भाई-दो बहनों में सबसे छोटा था और उसकी कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी। राजकुमार ने बताया कि वंशराज की पत्नी गर्भवती है। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश में पांच किलोमीटर लगाई साथियों ने दौड़
राजकुमार ने बताया कि जब जाखलौन क्षेत्र में चलती ट्रेन से उनका साथी वंशराज गिर गया तो उन्होंने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। ट्रेन करीब पांच किलोमीटर दूर जाकर रुकी। वह लोग आनन फानन ट्रेन से नीचे उतरे और पीछे की ओर दौड़ते हुए साथी वंशराज की तलाश करने लगे। करीब पांच किलोमीटर दौड़ने के बाद वंशराज पटरी किनारे मृतावस्था में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें