फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विहिप, बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने शुक्रवार को संतों व राज्यमंत्री संग बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया और तुवन मंदिर से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल एवं कई अन्य हिंदू संगठनों द्वारा बांग्लादेश में कट्टर इस्लामिक जेहादियों द्वारा हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार को तुवन मंदिर के मैदान में एकत्रित हुए और बांग्लादेश के विरोध में लिखे नारों की तख्तियां हाथाें में लेकर तुवन से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास महाराज, श्रीनृसिंह मंदिर के महंत गंगादास महाराज और राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च निकालते हुए बांग्लादेश के विरोध में जमकर नारेबाजी की और फिर कलक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर कुछ मिनटों तक यहां भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का यह काफिला कलक्ट्रेट पहुंचा, जहां हिंदू संगठनों ने संतों और राज्यमंत्री से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामिक जेहादियों द्वारा सनातन धर्मावलंबियों के खिलाफ सुनियोजित षड़यंत्र करके लगातार परेशान किया जा रहा है। वहां न केवल दीपूचंद दास को मारा गया, बल्कि निर्दयतापूर्वक पेड़ पर बांधकर जिंदा जला दिया गया। ऐसा कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है और हिंदू समाज के अन्य युवकों की हत्या की जा रही है। बहनों से दुर्व्यवहार एवं मकानों में आग लगाकर हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। विहिप व बजरंग दल एवं अन्य हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति से बर्बर हत्या के विरोध में आक्रोशित हिंदू जनमानस की भावना को दृष्टिगत रखते हुए हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने और वहां रह रहे हिंदू समाज की जान माल की सुरक्षा कर उचित सम्मान दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मो.यूनिस से शांति पुरस्कार वापस लेने की मांग भी की। इस मौके पर नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री, जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिला मंत्री झांसी विभाग राहुल जैन, प्रमोद साहू, अनुजकात दीक्षित, शोभित समैया, ध्रुव साहू, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक शुभम कौशिक, विजय बजरंगी, डॉ.शरद तिवारी, सचिन साहू, वीरप्रताप सिंह, आाशीष चौबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें