ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में भर्ती ग्राम पटसेमरा निवासी 38 वर्षीय शोभाराम की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात को मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के विपक्षियों द्वारा कुछ दिन पूर्व मारपीट करने से घायल होने के बाद घायल होने और इलाज के दौरान मौत होने का आरोप लगाया। पीड़ित के भाई ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, मृतक के भाई अमोल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई शोभाराम के साथ गांव के विपक्षियों ने मारपीट की थी। जिसमें शोभाराम के सिर और कमर में गंभीर चोट आई थी। घायल शोभाराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अमोल ने एक शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक तीन भाई-चार बहन में तीसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह मजदूरी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।