फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला की सांप के डसने से मौत

विज्ञापन
A women dead for cut snake
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम टेनगा में खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना महरौनी के ग्राम टेनगा निवासी शांति लोधी (44) पत्नी मेहरवान सिंह मंगलवार को सुबह घर के पास में ही खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। जहां उसे सांप ने डस लिया। महिला ने चिल्लाकर परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे देवर श्रीचंद्र ने बताया कि महिला मजदूरी करती थी, जिसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें