फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक सप्ताह पूर्व अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप में लदा था सरकारी राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

- एमपी के चकरपुर जा रहा था साठ बोरी चावल, पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चावल की बोरियों से लदी पिकअप के एक सप्ताह पूर्व पलट जाने और राशन के चावल होने की संभावना को लेकर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। जिसमें बोरियों में भरा हुआ चावल फोर्टिफाइडयुक्त पाया गया। यह चावल राशन की दुकान से कालाबाजारी कर बाजार में बेचने के लिए जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन के मुताबिक 8 जून को थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बनैकामाफी के पास अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वाहन में 60 बोरियां चावल की लदी थीं। बोरियों में चावल के सरकारी राशन के होने की संभावना पर उसकी जांच शुरू की। जिसमें पिकअप चालक देवेंद्र कुमार निवासी ग्राम तरगुवां से जानकारी की तो पता चला कि वह वाहन का चालक है। वाहन के स्वामी मुकेश निवासी ग्राम तरगुवां का है जोकि उसका भाई है। ब्लॉक जखौरा के ग्राम मडवारी निवासी देवेंद्र राजपूत ने उसे भाड़े पर चावल ग्राम चरकरपुर ले जाने को कहा था। वह तीन हजार रुपये भाड़े पर गांव से पिकअप में चावल लादकर चकरपुर जाने के लिए निकला तो उसका वाहन बिनैकामाफी के पास पलट गया था। यहां पुलिस पहुंच गई थी और चावल के संबंध में कागज मांगे जोकि उसके पास नहीं मिले। जांच में वह सरकारी चावल निकले। जांच में यह भी पाया गया कि देवेंद्र राजपूत सरकारी चावल की कालाबाजारी वाहन मालिक मुकेश, वाहन चालक देवेंद्र कुमार की मिलीभगत से चकरपुर भेजकर कर रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें