फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फसल देखने घर से निकला ग्रामीण खेत पर मिला अचेत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फसल देखने के लिए घर से निकला 42 वर्षीय नारायण दास निवासी ग्राम जामुनधाना थाना जाखलौन खेत पर अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सांप के डसने से मौत होने की आशंका जताई।
मृतक के भतीजे भरत ने बताया कि उसके चाचा नारायण दास बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे खेत पर सोयाबीन और उड़द की फसल देखने के लिए गए थे। देर रात तक जब वह वापस लौटकर घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन की। खेत पर चाचा नारायण दास अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने सांप के डसने से मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक चार बहनों और दो भाईयों में छोटा था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी के साथ मजदूरी करता था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें