इलाज के दौरान महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर बने मकान में चारपाई पर सो रहे कोतवाली महरौनी के ग्राम नैनवारा निवासी 42 वर्षीय करनलाल को सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के ममेरे भाई खेमचंद्र ने बताया कि सोमवार की देर रात करनलाल पुत्र मेवालाल कुशवाहा प्रतिदिन की तरह खाना खाकर खेत पर बने मकान के टपरे में खटिया पर सो रहा था। देर रात करीब दो-तीन बजे सांप ने उसे डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वे लोग मौके पर पहुंचे। उसे महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान करन की मौत हो गई। मृतक दो भाई-दो बहनों में छोटा था और उसके एक पुत्र व दो पुत्री हैं। वह एक एकड़ जमीन पर खेती किसान का काम करता था। काेतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।