- अनदेखी की भेंट चढ़े चार सोलर ट्यूबवेल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में पेयजल सुविधा के लिए लगाए गए सोलर पंप अनदेखी की भेंट चढ़ गए हैं। नगर पालिका द्वारा दो वार्डों में चार सोलर पंप स्थापित किए गए हैं। इनमें एक लगभग चार माह से खराब पड़ा हुआ है, जबकि इसी वार्ड में लगा दूसरा सोलर पंप कुछ देर बाद पानी छाेड़ देता है। पठापुरा स्थित सोलर पंप की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, चौबयाना स्थित सोलर पंप में पानी कम आ रहा है। इससे लगभग दो हजार की आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि भीषण गर्मी में लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
-
दृश्य - एक
शहर के मोहल्ला विष्णु पुरा में मंदिर के सामने सोलर पंप लगा है। इससे पाइपलाइन डालकर स्टैंड पोस्ट लगाए गए थे, जिससे कांशीराम कॉलोनी तक स्टैंड पोस्ट नल से आपूर्ति होती थी। इससे लगभग 140 परिवारों को पानी मिल जाता था, लेकिन अनदेखी के चलते पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। लगभग चार माह से पंप खराब पड़ा हुआ है। इससे लगभग पांच से छह सौ की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
-
दृश्य - दो
वार्ड दो में विष्णु पुरा कॉलोनी से आगे सोलर पंप लगा हुआ है। इससे लगभग 100 परिवारों को पानी की सुविधा हो गई थी, लेकिन वर्तमान में पानी कम दे रहा है। दोपहर बाद पानी आना ही बंद हो जाता है। इससे लगभग 400 की आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-
दृश्य - तीन
मोहल्ला पठापुरा में नाले के पास स्थित सोलर पंप से लगभग सौ मीटर की दूरी तक लाइन डालकर पानी की सुविधा की गई थी। इससे लगभग 100 से अधिक परिवारों को पानी मिल रहा था। वर्तमान में लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। महज सोलर के पास ही पानी थोड़ा बहुत मिल जाता है।
-
दृश्य - चार
चौबयाना में खारे कुआं में सोलर पंप स्थापित किया गया है। इसमें नलों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे लगभग छह सौ की आबादी को पानी सुविधा होती है, लेकिन अब पानी की कमी होने व कुआं के साफ न होने से पानी नहीं मिल पा रहा है। महज दस से 15 मिनट पर ही पानी मिल रहा है। ऐसे में भीड़ होने की स्थिति में लोगों को बिना पानी के वापस होना पड़ रहा है। इसके बाद भी इसको ठीक नहीं कराया जा रहा है।
-
फोटो- 18
कैप्सन- देवकी
चार माह से सोलर पंप खराब पड़ा हुआ है। इससे पानी की समस्या हो गई है। - देवकी
-
फोटो- 13
कैप्सन- आकाश
सोलर पंप में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। दोपहर में पानी छोड़ देता है।- आकाश
-
फोटो- 14
कैप्सन - मुकेश
सोलर पंप से आगे पानी की सप्लाई के लिए लाइन थी, जो अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। - मुकेश
-
फोटो- 15
कैप्सन- खुशाल
सोलर पंप को ठीक करने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन सुधार नहीं हो सका है। - खुशाल
-
जल संस्थान द्वारा सोलर पंप की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए जल संस्थान को पत्राचार किया गया है। - दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद