फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट बांध में डूबने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नुनावली में एक ग्रामीण की राजघाट बांध में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम नुनावली निवासी गजेंद्र उर्फ बब्लू राजा (40) पुत्र धर्मराज सिंह का गांव राजघाट बांध के पीछे पानी के किनारे पर है। गजेंद्र सोमवार की बांध के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं बचा सके। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीण की खोजबीन शुरू की। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने शव को राजघाट बांध से बरामद कर लिया। मृतक के बड़े भाई ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गजेंद्र सुबह राजघाट बांध के पानी में गहराई में चला गया, जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें