फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान ग्रामीण ने दी जान

विज्ञापन
A villager sucide for disturb ill
विज्ञापन
मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में एक ग्रामीण ने बीमारी से परेशान होकर बाड़े में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बहादुरपुर निवासी खुशालीलाल पटेल (45) पुत्र छोटेलाल को लंबे समय से पेट में दर्द की शिकायत थी। उसने एक वर्ष पूर्व ऑपरेशन भी कराया था, लेकिन इसके बाद भी उसे आराम नहीं मिला और वह अक्सर पेट की बीमारी से परेशान
रहता था। रविवार की रात उसके परिजन सोने चले गए और वह कब बाहर चला गया, किसी को पता नहीं चला। सुबह जब परिजन उठे और खुशालीलाल नहीं दिखा तो उन्होंने समझा कि गांव में वह खेत पर होगा। इसी दौरान जब ग्रामीण उसके बाड़े से गुजरे तो कंजी के पेड़ पर रस्सी से खुशालीलाल का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई और मड़ावरा पुलिस को भी ग्रामीणों ने सूचना दी। जानकारी पर मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र हैं और उसके पास लगभग पांच एकड़ जमीन थी। मृतक के छोटे भाई रमेश कुमार ने बताया कि उनका भाई पेट दर्द से परेशान रहता था। संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें