फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करंट से युवक की मौत के मामले में जेई पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा में विद्युत तारों के रखरखाव में लापरवाही के चलते नत्थीखेड़ में ग्रामीण की मौत के मामले में पूराकलां पुलिस ने अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम नत्थीखेड़ा लक्ष्मनपुरा निवासी पूरन सिंह पुत्र भूपत सिंह ने पूराकलां थाना को तहरीर देकर बताया कि बीते सात अगस्त 2019 को सुबह करीब दस बजे उसका चचेरा भाई खुशीराम हैंडपंप पर नहाने के लिए गया था कि उसी समय हैंडपंप के ऊपर से निकला बिजली का तार अचानक टूटकर हैंडपंप पर गिर गया। जिससे उसके चचेरे भाई खुशीराम को करंट लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, जिस पर विद्युत लाइन बंद की गई एवं उसकी व खुशीराम के पिता व अन्य गांव वालं ने खुशी राम को उठाकर इलाज के लिएड निर्मल हॉस्पिटल झांसी ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने खुशीराम को मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर अवर अभियंता विद्युत विजय साहू के खिलाफ पूराकलां पुलिस ने विद्युत तारों का सही तर ीके से रखरखाव नहीं लापरवाही से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें