फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान सदर चौकी पुलिस की कार्रवाई, 223 बोतल और क्वॉटर शराब के साथ कार भी कब्जे में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के चौकी प्रभारी प्रशांत राणा मंगलवार रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चौकाबाग स्थित टेलगो ग्राउंड के पास एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब रखी मिली। पुलिस ने कार से 75 बोतल, 50 हाफ बोतल और 98 क्वॉटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुष्पेंद्र कुमार निवासी ग्राम बमरौला बताया। पुलिस ने शराब और कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने बताया कि सदर चौकी पुलिस ने कार सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें