फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों संग खजूर खाने गई बालिका को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन एक घंटे झाड़-फूंक कराने के बाद उसे लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साथी बच्चों संग खजूर खाने गई थाना मड़ावरा के ग्राम गोराकछिया निवासी छह वर्षीय बालिका को सांप ने हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पास के गांव में करीब एक घंटे तक झाड़- फूंक कराई। सुधार नहीं हुआ तो मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के चाचा प्रेम के मुताबिक उसके बड़े भाई हरी की छह वर्षीय पुत्री कामिनी बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7 बजे मोहल्ले के बच्चों संग खजूर खाने गई थी। यहां पर उसके हाथ में सांप ने काट लिया। कामिनी घर आई और सांप के काटने की बात बताई। वह लोग आनन फानन कामिनी को लेकर पड़ोस के गांव में झाड़फूंक को ले गए। करीब एक घंटे तक झाड़-फूंक कराई। लेकिन हालत बिगड़ती गई और वह अचेत हो गई। वह लोग उसे लेकर कस्बा मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका चार बहन, एक भाई में सबसे छोटी थी और गांव में स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें