फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitur news: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 12:37 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी

सार

गांव के एक किशोर ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को  िहरासत में ले  लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में चार साल की मासूम के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया गया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव का एक किशोर गलत नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव में 4 साल की बालिका सोमवार की शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का 16 साल का किशोर आया। बालिका को फुसलाकर अपने घर ले गया। यहां किशोर ने बालिका से जबरन दुष्कर्म किया। बालिका रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। वही पुलिस ने कार्रवाई कर किशोर को पकड़ लिया है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया गया है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें