फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से किसान की मौत

विज्ञापन
किसान की सांप के डसने से मौत - फोटो : ????? ?? ???? ?? ???? ?? ???
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम दैलवारा में खेत पर कीटनाशक दवा छिड़क रहे एक किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम दैलवारा निवासी रामकिशन कटारिया (65) पुत्र रामप्रसाद सोमवार की सुबह अपने खेत पर उड़द की फसल में कीटनाशक दवा छिड़कने के लिए गया था। खेत में दवा छिड़कने के दौरान अचानक उसे सांप ने हाथ में डस लिया। यह देख किसान ने आसपास काम कर रहे परिजनों को आवाज देकर बुलाया। इस पर उसका पुत्र हरेंद्र प्रताप मौके पर पहुंच गया। उसने परिजनों को सांप के डसने की बात बताई।
परिजन उसे पास में झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन आराम नहीं मिला और उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे बेहोशी अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन, परिजनों को फिर भी उसके मृत होने पर विश्वास नहीं हुआ और किसान को उसी अवस्था में दोबारा झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन वहां भी मृत बताकर लौटा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन किसान का शव लेकर फिर से जिला अस्पताल पहुंचे। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पास नौ एकड़ जमीन है। उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें