फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लकड़ी समेत ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। वन क्षेत्र मड़ावरा में लगातार अवैध लकड़ी की कटान की शिकायतों को संज्ञान में लेकर वन विभाग ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर - ट्राली में लदी अवैध लकड़ी के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वन रेंज मड़ावरा की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ठनगना से एक व्यक्ति ट्रैक्टर - ट्राली में लकड़ी लादकर मध्य प्रदेश जा रहा है। मड़ावरा वन रेंजर एमआई खान के निर्देश पर वन दरोगा महेंद्र रजक व सिपाही गयाप्रसाद निरंजन ने घेराबंदी कर ग्राम पिपरट के नजदीक लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को मदनपुर की ओर जाते देखकर रोक लिया, लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर अभद्रता करने लगा। कागजात मांगे तो नहीं दिखा सका। इस पर ट्रैक्टर - ट्राली और चालक को थाना मड़ावरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेंज मड़ावरा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ग्राम ठनगना निवासी सुम्मेर सिंह पुत्र जगतराज उर्फ भुजू यादव के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें