फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दूल्हे को धमकी देने व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह नामजद व पांच अज्ञात पर हुई कार्रवाई, 10 मई को मोहल्ला नेहरू नगर में आई बरात में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दबंगों ने बरातियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ करने और दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला जुगपुरा निवासी हेमंत वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी भतीजी रिंकी की शादी 10 मई को करन निवासी बम्हौरी कलां जाखलौन के साथ होना तय हुई थी। बरात लड़की वालों के द्वार पर आई हुई थी। इसी दौरान चचंल अहिरवार, विशाल यादव, मोनू साहरिया, रब्बू रैकवार, जित्तू रैकवार, राजन अहिरवार और पांच अज्ञात युवक निवासी मोहल्ला नेहरूनगर बरात में घुस आए। बिना किसी बात के बरातियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे लक्ष्मन, गुलधारी, बादल, विवेक, सनी घायल हो गए। जब उन लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने पंडाल में रखी कुर्सियों को उठाकर वहां खड़ी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। जिससे कई कुर्सियां व दहेज में दूल्हे की दी गई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दूल्हा करन को जान से मारने की धमकी देते हुए दबंग मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें