ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैलवारा में एक दस वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही आग से झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ग्राम मैलवाराखुर्द निवासी गजराज (10) शुक्रवार की शाम को गांव में कुएं पर पानी भरने गया था, जबकि उसके माता - पिता खेत पर फसल काटने गए थे। बालक पानी भरकर जब घर लौट रहा था तो उसका कलश अचानक हाथ से छूटकर गिर गया। इससे कलश चपटा हो गया था। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और कुछ देर बाद ही कमरे में बालक आग से झुलस गया और चिल्लाने लगा। यह देख आसपास के बच्चों ने उसके घर में पहुुंचकर किसी प्रकार आगे को बुझाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे ग्वालियर ले जाने की सलाह दी गई।