फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रलोभन दिया तो होगी कार्रवाई

Wed, 12 Mar 2014 05:32 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लगते ही राजनैतिक व्यक्तियों की निगरानी शुरू हो गई है। जिला निवार्चन अधिकारी ने 15 उड़नदस्ता व 6 टीमें आय व्यय पर नजर रखने के लिए गठित की हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैंक अधिकारी राजनैतिक व्यक्तियों या उनसे जुड़े लोगों की यह जानकारी तत्काल मुहैया कराएं कि इन लोगों ने कितने धन की निकासी की है। कोषाधिकारी से आय-व्यय का लेखा जोखा तैयार करने को कहा गया। वहीं मुद्रकों(प्रेस) से प्रचार सामग्री छपवाने की जानकारी प्रशासन को देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि रुपया, शराब, भोजन, कपड़ा या अन्य प्रलोभन की जानकारी जुटाने के लिए 06 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें रैलियों व अपने सूत्रों से राजनैतिक लोगों पर निगरानी रखेंगी। साथ ही 15 उड़नदस्ता बनाए गए हैं जो अचानक स्थानों पर पहुंचकर चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने का काम करेंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर सूचना निर्वाचन अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिससे आवश्यक कार्रवाई हो सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी, मुख्य कोषाधिकारी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित बैंक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें