फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से लागू हों वेतन आयोग की सिफारिशें

Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। जनवरी माह से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों सहित विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को डाक कर्मी राष्ट्र व्यापी हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने मांगों को पूरा करने के लिए जमकर नारेबाजी की।
नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज व फेडरेशन ऑफ पोस्टल ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्र व्यापी हड़ताल के दौरान संयुक्त कार्यसमिति डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुकुमार जैन ने कहा कि डाक को घर-घर पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होने के बाद भी कर्मचारियों को सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। रहबर अली ने कहा कि अपने हक के लिए कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों व ग्रामीण डाक सेवकों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें अविलंब जनवरी 2014 से लागू करने, महंगाई भत्ते का मूल वेतन में विलय करने, वेतन पुनरीक्षण पांच वर्ष में करने, नई पेंशन योजना को समाप्त करके पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, ग्रामीण डाक सेवकोें को पेंशन व सेवानिवृत्ति का लाभ दिलाए जाने, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति करने, केंद्रीय कर्मचारियों को पांच प्रोन्नतियों का लाभ दिलाए जाने, उत्पादकता के आधार पर बोनस का भुगतान किए जाने, रिक्त पदों की रोक हटाकर नियुक्ति करने, निजीकरण, आउट सोर्सिंग व ठेका प्रथा पर रोक लगाए जाने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, ट्रेड यूनियन के अधिकारों में कटौती बंद करने सहित अन्य मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रहबर अली, ईश्वरी सिंह, ओमकार दुबे, संतोष यादव, कपिल सेन, अशोक कुमार जैन, जिनेंद्र जैन, रविंद्र जैन, संजय सिरौठिया, लक्ष्मीनारायण पुरोहित, हरिश्चंद्र वर्मा, धन्नालाल, हरनारायण सचान, रामबिहारी सोनी सहित बड़ी संख्या में डाककर्मी मौजूद रहे।


जाति, वर्ग व संप्रदाय से उठकर करें वोट
जाखलौन(ललितपुर)। कस्बा जाखलौन स्थित बस स्टैंड पर मोदी की चाय पर लाइव चरचा हुई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपाइयों ने सभी से जाति, वर्ग व संप्रदाय से ऊपर उठकर वोट करने का आह्वान किया।
इवेंट आर्गनाइजर के तत्वावधान में कस्बा जाखलौन में मोदी की चाय पर आयोजित चरचा का बुधवार को लाइव टेलीकास्ट किया गया। सिगभनल के लिए बड़ी छतरी व लोगों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई। चंद्रभान सिंह चंटू की चाय की दुकान से भाजपा नेता ओमप्रकाश श्रीवास्तव व रामरतन कुशवाहा ने लोगों ने संबोधित किया। भाजपाइयों ने कहा कि समय आ गया है कि देश के लोग जाति, वर्ग, संप्रदाय से ऊपर उठकर वोट करें। लोकसभा चुनाव में मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाएं, जिससे देश तरक्की कर सके।
इस अवसर पर दिनेश कुमार साहू, मनोहर अहिरवार, पवन तिवारी, इवेंट आर्गनाइजर सुरेश प्रकाश कोंते, अरविंद रजक, मनोज लिटौरिया, अखिलेश जैन, अमित सोनी, शीतल सिंह, महेश सोनी, राकेश सोनी, अविनाश सोनी, नवनीत शर्मा, धरनीधर शर्मा, संदीप साहू, ब्रजेश साहू, संतोष कुमार दुबे, मनमोहन गोस्वामी, आशीष जैन, रामनारायण राजपूत, लाखन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन


महरौनी। इंदिरा चौराहा स्थित चाय की दुकान पर नरेन्द्र मोदी से नगरवासियों से सीधी बात हुई। इस मौके पर लोगों को चाय भी पिलाई गई।
चुन्नी चाय वाले की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में संयोजक धर्मेन्द्र पाठक, देवेन्द्र कुमार सिंह पूर्व विधायक, श्रीराम पटैरिया, महेन्द्र सिंह, शशिशेखर पांडेय, गजेन्द्र सिंह बुंदेला नगर अध्यक्ष भाजपा, प्रभु राय, कृष्ण स्वरूप पटैरिया, जमना प्रसाद साहू, अरविंद्र सिंघई, पुरूषोत्तम तिवारी, पंकज पाठक, राहुल शुक्ला, हरीशंकर सोनी, बृजराज सिंह, हरेराम दीक्षित, गोपी लाल सेन, महेन्द्र साहू, अस्सू पंडा, दीपक सिंघई, महेन्द्र खटीक, चन्द्रभान अहिरवार, लखन प्रजापति, कपिल पटैरिया, अनिल तिवारी, सीताराम दीक्षित, संतोष सिलोनिया, प्रभु साहू, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें