फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार का शानदार सफर जारी

Wed, 22 Jan 2014 05:50 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जेटीसी मैदान में चल रहे टीवीएस कप आला इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी धार हॉस्टल का शानदार सफर जारी रहा। वहीं दो अन्य मैचों में शिमला व आजमगढ़ की टीमों ने भी अपने- अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

जेटीसी मैदान में चल रहे टीवीएस कप आल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच शिमला और ललितपुर के बीच खेला गया। शिमला के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक तीन गोल ठोंक दिए। ललितपुर की टीम के खिलाड़ियों ने संघर्ष का परिचय देते हुए दो गोल किए। लेकिन, इसके बाद शिमला के खिलाड़ी छा गए और उन्होंने दो और गोल कर दिए। इस तरह शिमला ने दो के मुकाबले पांच गोलों से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच बनारस और आजमगढ़ के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती क्षणों से ही आजमगढ़ की टीम ने दबदबा कायम कर लिया। शानदार स्टिक वर्क व छोटे- छोटे पासों का बनारस के खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था। आजमगढ़ की टीम ने शानदार ढंग से चार गोल करके मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच धार हास्टल व दमोह के मध्य खेला गया। धार हास्टल के हिमांशु ने शुरुआती पलों में ही पहला गोल कर दिया। इसके बाद गोल करने का क्रम लगातार जारी रहा। खिलाड़ियों ने खूबसूरत पास की बदौलत पहले हाफ में छह गोल करने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद दूसरे हाफ भी में धार हास्टल ने दो और गोल ठोंक दिए। तमाम कोशिशों के बावजूद दमोह की टीम एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जाकिर राज चौहान, रानू यादव, राजाराम यादव, सदर बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद जलील, सुख साहब रोड़ा, कैलाश नामदेव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज के मैच
ललितपुर। 22 जनवरी बुधवार को धार हास्टल व डोडियाखेड़ा तथा शिमला व आजमगढ़ के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें