फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीपुरा बस्ती में चलाया सफाई अभियान

Wed, 22 Jan 2014 05:50 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना प्रथम इकाई का तृतीय एक दिवसीय शिविर झांसीपुरा मलिन बस्ती में लगाया गया। यहां शिविरार्थियों ने न केवल साफ सफाई की, बल्कि लोगों को इससे होने वाले लाभ बताए। यही नहीं, जनसंख्या नियंत्रण एवं छोटा परिवार सुखी परिवार की परिकल्पना से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना प्रथम इकाई के तृतीय शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने झांसीपुरा मलिन बस्ती में साफ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शिवरार्थियों ने मलिन बस्ती की गलियों में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि साफ सफाई से रोगों को दूर रखा जा सकता है। घर व घर के बाहर गंदगी नहीं होने देनी चाहिए। यही नहीं, शिविरार्थियों ने मलिन बस्ती के लोगों को छोटे परिवार के लाभ गिनाए। बताया कि इससे बच्चों का बेहतर पालन पोषण हो सकता है। इसलिए परिवार का सीमित होना ही ठीक रहता है।
इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डा. शक्ति सिंह सचान ने कहा कि सेवा भावना ही देश की सच्ची सेवा है। इस दौरान डा. एनसी गुप्ता, केशव दास, अजय यादव, सतीश कुमार, डा. हरगोविंद, डा. देवेंद्र कुमार साहू, अर्चना सरौठिया, सीके लोहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें