फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस योजना में रूचि नहीं दिखा रहे कार्डधारक

Sun, 08 Sep 2013 05:37 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पूर्ति विभाग की महत्वाकांक्षी एसएमएस योजना पर शुरुआत में ही संकट के बादल छाते दिखाई दे रहे हैं। तहसील ललितपुर के अधिकांश कार्डधारकों ने विभाग को मोबाइल नंबर ही उपलब्ध नहीं कराए हैं, ऐसे में सभी कार्डधारकों को खाद्यान्न उठान की जानकारी मुहैया नहीं कराई जा पा रही है।
विज्ञापन

जनपद में साढे़ चार सैकड़ा से अधिक संचालित उचित दर की दुकानों से 1,57000 एपीएल कार्ड, 44,478 बीपीएल कार्ड एवं 27,281 अंत्योदय कार्डधारक जुडे़ हुए हैं। हर माह कार्डधारकों को उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न एवं मिट्टी तेल मुहैया कराया जाता है पर तमाम व्यक्ति हर माह रियायती दरों पर अनाज व मिट्टी का तेल पाने से वंचित रह जाते हैं। बीपीएल, अंत्योदय राशनकार्डों में भी अपात्रों की घुसपैठ बनी हुई है। बीते दिनों विभागीय अफसरों ने पारदर्शी वितरण व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से एसएमएस योजना की शुरुआत की। इसमें उचित दर विक्रे ता के उठान करते ही कार्डधारक को एसएमएस मोबाइल पर मिल जाएगा। इसके बाद भी अधिकांश कार्डधारक इस योजना पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। शायद यही वजह है कि वे मोबाइल नंबर देने से कन्नी काट रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम ने फिर से विज्ञप्ति जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें