फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हथियाने के लिए बना रहे दबाव

Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षी दबाव बनाकर किसी भी कीमत पर उसकी भूमि को खरीदना चाहते हैं। इंकार करने पर तरह- तरह से परेशान किया जा रहा। पीड़िता का कहना है कि यही जमीन उसकी रोजी रोटी का जरिया है।
विज्ञापन

जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी संतो पत्नी ज्ञान कुशवाहा गरीब अनपढ़ महिला है। उसका पति भी सीधा साधा है। दोनों अपने हिस्से की भूमि पर खेतीबाड़ी करके छोटे- छोटे बच्चों का भरण पोषण कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस भूमि पर गांव के कुछ लोगों की नजर है। इन लोगों से परेशान होकर पांच वर्ष पूर्व संतो का देवर किशोरी आरोपियों को अपने हिस्से की भूमि बेचकर गांव छोड़कर चला गया था। संतो का कहना है कि अब विपक्षी उसके साथ भी वही रवैया अपनाने लगे हैं। जमीन बेचने से इंकार करने पर विपक्षियों ने उसे साझेदारी के कुएं से पानी लेने से रोक दिया है, जिससे उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल सूख रही है। पीड़िता कहना है कि जमीन न बेचने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिसकी शिकायत वह जखौरा थाना पुलिस से भी कर चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने से विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं पीड़िता का परिवार भूखों मरने की स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें