फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटवार व रजौरा में आबकारी दल के छापे

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी दल ने पाली क्षेत्र के ग्राम घटवार व रजौरा में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान सात महिलाओं को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ बंदी बनाया गया, वहीं भट्टियों को तहस नहस कर हजारों किलोग्राम महुए का लहन नष्ट किया गया।
विज्ञापन

आबकारी दल ने आबकारी निरीक्षक पीके गिरि के नेतृत्व में पहले घटवार में छापेमारी की, जहां कबूतरा समुदाय के लोगों की कच्ची शराब की भट्टियां धड़ल्ले से धधक रही थी। आबकारी दल को देखते ही पुरुषों में भगदड़ मच गई। इसी तरह की कार्रवाई रजौरा स्थित कबूतरा डेरा पर भी की गई। आबकारी टीम ने घटवार निवासी सीमा कबूतरा के कब्जे से पंद्रह लीटर कच्ची शराब, मंदाकिनी से पच्चीस लीटर, पुनिया से दस लीटर, गिरिजा से पैंतीस लीटर व रजौरा क्षेत्र से गजना को पच्चीस लीटर कच्ची शराब, राजकु मारी को दस लीटर एवं केशकुमारी को पंद्रह लीटर कच्ची शराब के पकड़ा गया। इस तरह कुल एक सौ छत्तीस लीटर शराब बरामद की गई तथा लगभग एक हजार किलोग्राम महुए का लहन नष्ट किया गया। पकड़ी गईं महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि विशेष प्रवर्तन अभियान दस जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें