फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रुक रुककर हुई झमाझम बारिश, गली, मुख्य सड़कों पर हुआ जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुक रुककर हुई बारिश, गली और सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन

आधे शहर में बरसता रहा पानी और आधा शहर रहा सूूखा
राजघाट बांध के 12 गेट खुलने से राजघाट-चंदेरी मार्ग हुआ बंद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार को शहर में घने काले बादलों के बीच खूब झमाझम बारिश हुई, हालांकि कुछ देर की तेज बारिश में ही मुख्य सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, कुछ समय तक आधे शहर में जब तेज बारिश हुई तो बाकी आधा शहर पूरा सूखा रहा। हालांकि कुछ देर बाद पूूरे शहर में करीब एक घंटे तक तेज बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। वहीं राजघाट बांध के एक दर्जन गेट खुलने से मध्य प्रदेश के चंदेरी जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर में कई दिनों से आसमान में बारिश के बादल तो बन रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से शहरवासियों के साथ ही किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें छाई हुई हैं। वहीं जनपद के अधिकांश बांध भी खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए जनपद में लगातार दस दिन से अधिक समय तक तेज बारिश की जरुरत महसूस की जा रही है। इसी बीच बुधवार को सुबह से ही घने काले बादलों ने बारिश की संभावना प्रबल कर दी और सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे से इलाइट चौराहा, पिसनारी, रामनगर, बाईपास की ओर एवं स्टेशन क्षेत्र में तेज बारिश शुरु हो गई। लेकिन वहीं शहर का बाजार वाले क्षेत्र में उस समय बारिश की बूंद भी नहीं गिरी। ऐसे में जब बारिश से निकलकर लोग बाजार क्षेत्र में पहुंचे तो वह अचंभित रह गए। जबकि पीछे रास्ते में तेज बारिश हो रही थी। हालांकि इसके कुछ देर बाद शहर क्षेत्र में भी बारिश शुरु हो गई और जमकर तेज बारिश होने लगी। दोपहर एक बजे से करीब ढाई बजे तक अच्छी बारिश होने से शहर में जगह-जगह जल भराव की स्थिति बन गई। शहर में डेढ़ घंटे की बारिश में जहां नदी नालों में कुछ पानी दिखने लगा, वहीं बारिश होने से शहर में उमस भरी गर्मी से कुछ राहत भी मिल सकी और ठंडी हवा का आनंद लेने लोग बांधों व तालाब किनारे घूमने भी निकले, ताकि खुशनुमा मौसम का आनंद भी लिया जा सके। वहीं मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित राजघाट बांध के 12 गेट खुलने की खबर से शहर के बहुत से लोग इस आनंदित और विहंगम दृश्य देखने के लिए राजघाट पहुंचे। हालांकि राजघाट बांध के गेट खुलने से राजघाट में बेतवा नदी के पुल पर कई फुट जल स्तर बढ़ने से चंदेरी जाने वाला मार्ग मंगलवार की रात 11 बजे से बुधवार की देर शाम तक बंद रहा। जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से सड़क मार्ग से चंदेरी, गुना जाने वाले ाहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं चंदेरी जाने वाले सभी वाहन राजघाट में ही रोक दिए गए और बाकी लोग वाहनों से वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें