फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बेतवा में बढा पानी, राजघाट बांध के खोले गए बारह गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतवा में बढ़ा पानी, राजघाट बांध के खोले गए 14 गेट
विज्ञापन

1 लाख 56 हजार क्यूसिक छोड़ा गया पानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जिलों में भारी बारिश होने से बेतवा नदी उफना गई है, जिसका पानी लगातार राजघाट बांध में पहुंच रहा है। जिसे देखते हुए इसके 14 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से अब तक एक लाख छप्पन हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। जिससे मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर से जनपद का संपर्क कट गया है। इनमें छह गेट डेढ-डेढ मीटर खोले गए हैं तो आठ गेट तीन-तीन मीटर खोल दिए गए हैं। इससे पानी की निकासी तेज हो गई है। इस तरह अब एक लाख सत्तर हजार अट्ठावन क्यूसेक पानी छोडा गया है।
इस समय देश के विभिन्न हिस्से बाढ की चपेट में हैं। इसमें सबसे ज्यादा केरल राज्य प्रभावित हुआ है। अब मध्य प्रदेश के जिलों में भी भारी बारिश शुरू हो गई है। बीते दिवस से मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। यहां का पानी बेतवा नदी में सिमटने से बाढ जैसे हालात बन गए हैं। इस बारिश के पानी से राजघाट बांध लबालब हो गया है। बीती रात्रि में ही राजघाट बांध के गेट खोलने की स्थिति बन गई थी। रात्रि करीब ग्यारह बजे इसके गेट खोले गए, तब से लेकर अब तक बांध के बारह गेट खुले हुए हैं। गेटों के माध्यम से जहां एक लाख 52 हजार 106 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। वहीं, पावर हाउस से 4 हजार क्यूसिक पानी निकाला गया है। बांध के गेट खुलने से मध्य प्रदेश को जोडने वाला यातायात मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। बांध का पानी पुल के ऊपर से होकर गुजर रहा है। जिस वजह से मध्य प्रदेश के चंदेरी, अशोक नगर, ईसागढ के लिए बसें नहीं चली। स्थानीय बस स्टैंड से चलने वाली बसें राजघाट में ही रुक गई। वहीं, मध्य प्रदेश की बसें प्रानपुरा में रोक दी गई। पुल के ऊपर से होकर निकल रहे पानी के कम होने के इंतजार में कई ट्रक खडे़ हुए हैं। विभागीय कर्मियों का कहना है कि बांध में पानी की आवक बनी हुई है, इससे फिलहाल गेट बंद होने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है बांधों की स्थिति
गोविंद सागर बांध में 3.81 मीटर, शहजाद बांध में 6.45 मीटर, जामनी बांध में 2.83 मीटर, सजनाम बांध में 3.74 मीटर, रोहिणी बांध में 2.09 मीटर पूर्ण क्षमता से पानी कम है। वहीं, माताटीला बांध में 308.45 मीटर के सापेक्ष 304.92 मीटर है तो राजघाट बांध में 371 मीटर के मुकाबले 370.20 मीटर बांध का जल स्तर बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें