फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरधा में 77.62 फीसदी मतदान

Sun, 06 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा (ललितपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2015 के तृतीय चरण के अंतर्गत विकासखंड बिरधा में मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान 77.62 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोग पहुंचने लगे थे। ब्लाक के 162 मतदान केंद्रों के 228 मतदेय स्थलों पर ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए वोट डाले गए। मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

दो दर्जन से अधिक सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा सुपर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। ब्लाक के सभी 228 मतदेय स्थलों पर निर्धारित समय से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी।
विज्ञापन


डीएम डा. रूपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने विकासखंड बिरधा के विभिन्न मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया देखी। उन्होंने ब्लाक के मतदेय स्थल बिरधा, डोंगरा कलां, बालाबेहट, वंशा बम्हौरी, जाखलौन, पिपरई, अमऊखेड़ा सहित अनेक मतदान केंद्रों का भ्रमण किया और निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

मतदेय स्थलों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन में लगे कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारु मतदान कराने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।

चुनाव प्रेक्षक नेब्बूलाल ने बिरधा विकासखंड के विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण किया। पोलिंग बूथों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से सुरक्षा की दृष्टि से पूछताछ भी की गई। अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी और अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बिरधा विकासखंड के मतदेय स्थलों पर नजर बनाए रखी।

उन्होंने जाखलौन, अमऊखेड़ा, धौर्रा, पिपरई, बालाबेहट आदि मतदेय स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कतार में मतदान के लिए खड़े मतदाताओं से पूछताछ की गई और उनके द्वारा मतदान के लिए लाए गए पहचान पत्र का भी अवलोकन किया गया।

यह रहा मतदान का प्रतिशत
निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के अनुसार सुबह नौ बजे तक आठ प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 23 प्रतिशत, दिन में एक बजे तक 39.66 प्रतिशत, दिन में तीन बजे तक 64 प्रतिशत और साढ़े चार बजे तक 77.62 प्रतिशत मतदान हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक घटना पर  नजर बनाए रहे।

फर्जी मतदान पर महिला हिरासत में
ग्राम बंगरिया में एक महिला दूसरे मतदाता का वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंची। इसकी शिकायत एजेंटों द्वारा कर दी गई, जिस पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

यहां इतना हुआ मतदान
ग्राम जाखलौन में 7,798 वोटों में से 5,266 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह से ग्राम बंगरिया में 916 में से 847 वोट पड़े। ग्राम बेटना में 708 में से 635 मत और ग्राम सलैया में 779 में से 720 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें