फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार्यकत्रियां पुरस्कृत

Sun, 06 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले की दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दोनों को प्रमाण पत्र और 25-25 हजार रुपये के चेक भेंट किए।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नौनिहालों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री माताओं को पौष्टिक आहार वितरित करने के उद्देश्य से देश भर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर रखे हैं।

इन केंद्रों पर नामांकित लाभार्थियों को पौष्टिक आहार देने के साथ- साथ उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाता है। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी दिए जाते हैं। बीते माह में प्रत्येक ब्लाक से उत्कृष्ट से कार्य करने वाली एक- एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री का नाम प्रस्तावित करने को कहा गया था।  
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने हर ब्लाक से कार्यकत्रियों के नाम भेजे थे। इनमें से विकासखंड बार के ग्राम सूरीखुर्द की आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी व ब्लाक बिरधा के ग्राम पटसेमरा की किरन कौशल का काम उत्कृष्ट पाया गया है।

डीपीओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों ही कार्यकत्रियों ने विभागीय कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य, पोषण में जन जागरूकता का कार्य किया, जिससे ग्राम की महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को फायदा हुआ। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उन्हें पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश की आठ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुरस्कृत किया गया है, इनमें झांसी ंडल से ललितपुर जिले की दो कार्यकत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें