फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर ऋणी किसानों का बीमा कराएगा कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर ऋणी किसानों का बीमा कराएगा कृषि विभाग
विज्ञापन

ग्राम स्वराज योजना में शामिल हुए 11 गांव
कृषक कल्याण कार्यशाला में बताई जाएगी कृषि योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
सरकार गरीब और गैर ऋणी किसानों को बीमा से लाभान्वित करेगा। ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत किसानों के साथ ही ग्रामीणों को भी उक्त योजना में शामिल किया जाएगा। वहीं, कृषि विभाग द्वारा दो मई को कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन भी करेगा और यहीं से उक्त बीमा योजना की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार कई लाभप्रद कृषि योजनाएं चलाता है। इसके तहत किसानों को उक्त योजनाओं से फसल उत्पादन बढ़ाने में लाभ मिल सके। इसके लिए विभाग द्वारा बीज अनुदान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, स्प्रिंकर सैट वितरण योजना, मछली पालन योजना आदि संचालित कर किसानों को उनकी आय बढ़ाने के प्रयास रहे हैं। गत वर्ष बुुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत स्प्रिंकलर सैट वितरण योजना में अब तक 1388 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। वहीं, वर्मी पोस्ट योजना से भी करीब 514 किसानों ने लाभ लिया था। इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से निर्धारित तय समर्थन मूल्य पर वर्तमान में गेहूं खरीद विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं के माध्यम से चल रही है। वहीं अब शासन द्वारा ग्राम स्वराज योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत अब प्रत्येक श्रेणी के किसानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को तो पहले से ही किसान फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है, लेकिन अब ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत गैर ऋणी किसानों को भी फसल बीमा कराया जाएगा। ललितपुर में अभी तक कुल 11 गांवों को ग्राम स्वराज योजना के तहत शामिल किया गया है, जिसके तहत केंद्र सरकार की ओर से लाभान्वित किए जाने वाले गांवों के अंतर्गत महरौनी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुसमाड़, बिरधा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मादौन, जखौरा के अंतर्गत ग्राम मनगुवां, बार के अंतर्गत बंहौरी खड़ैत, मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम पिसनारी और तालबेहट ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मऊ को शामिल किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार ग्राम स्वराज योजना में बिरधा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मैलवारा खुर्द, पिपरिया वंशा, बरौदिया, महरौनी के अंतर्गत ग्राम सिमरिया व बार के अंतर्गत ग्राम खाखरौनी को शामिल किया गया है। कृषि विभाग दो मई को कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें